गाडुलिया लोहार (लुहाड़ी)

मध्यप्रदेश की घुमक्कड़ जाति में से एक है।अपने पहनावे,बोली वाणी और कृषि तथा जीवन - उपयोगी लौह वस्‍तुओं के व्‍यवसाय के कारण इन्‍हें दूर से ही पहचान लिया जाता है। प्राय: ये हमेशा गतिमान रहते हैं। इनकी पहचान इनकी बैल-गाड़ी है, जो कभी नहीं रुकती। इनका प्रमुख व्‍यवसाय घर और कृषि में उपयोग होने वाले उपकरण एवं औजार इत्‍यादि बनाना है। समुदाय द्वारा अपनी भाषा को लुहाड़ी कहा जाता है। इस भाषा को समुदाय के सदस्‍य ही बूझ सकते हैं अन्‍यों के लिए यह संभव नहीं है।

  • साईकल   sɑikəl
    साइकिल
    bicycle
  • साड़ियो   sɑɽɪjo
    साही
    porcupine
  • सात सै   sɑt sɛ
    सात सौ
    seven hundred
  • सापी   sɑpi
    तौलिया
    towel
  • सामिल करो   sɑmɪl kəro
    सम्मिलित करना
    to include
  • सिंगारदानी   sɪŋɡɑrədɑni
    सिंगारदान
    casket
  • सितम्‍बर   sɪtəmbər
    सितंबर
    september
  • सिमेट   sɪmeʈ
    सिमेंट
    cement
  • सीटी   siʈi
    सीटी
    whistle
  • सीडी   siɖi
    सीढ़ी
    ladder