कुचबंधिया (गिहारा पारसी)

कुचबंधिया या कुचबंदिया समुदाय मध्‍यप्रदेश के कई जिलों में निवास करते हैं। अपनी संस्‍कृति और कला परंपरा को इन्‍होंने अभी तक कुछ मात्रा में संचित रखा है। समुदाय सदस्‍य स्‍वयं की भाषा को गिहारा पारसी बताते हैं। ये अपनी भाषा में अनेक सांकेतिक और विशिष्‍ट ध्‍वन्‍यात्‍मकता प्राधान्‍य शब्द समाये हुए हैं, जिसे भाषाभाषी लोग ही बोल और समझ सकते हैं। कुचबंधिया टॉकिंग डिक्शनरी में गिहारा पारसी के 1570 से अधिक शब्दों का संकलन किया गया है।

  • चटपटो   c͏əʈəpəʈo
    स्वाद का बोध कराने वाली अभिव्यक्ति
    expression signifying gustatory perception
  • चदरेठो   cədəreʈʰo
    चादर
    sheet
  • चबेठी   cəbeʈʰi
    चाभी
    key
  • चरखी   cərəkʰi
    रस्सी बनाने के काम में आने वाला उपकरण
    an equipment that is used for making ropes
  • चलगना   cələɡənɑ
    टहलना
    to walk (not run)
  • चवूतरा   cəwutərɑ
    मकबरा
    tomb
  • चवेलू   cəwelu
    चार
    four
  • चवेलू रो   cəwelu ro
    चार सौ
    four hundred
  • चस्मेठो   cəsmeʈʰo
    ऐनक/ चश्मा
    spectacles
  • चहेगना   cəheɡənɑ
    दौड़
    race