कुचबंधिया (गिहारा पारसी)

कुचबंधिया या कुचबंदिया समुदाय मध्‍यप्रदेश के कई जिलों में निवास करते हैं। अपनी संस्‍कृति और कला परंपरा को इन्‍होंने अभी तक कुछ मात्रा में संचित रखा है। समुदाय सदस्‍य स्‍वयं की भाषा को गिहारा पारसी बताते हैं। ये अपनी भाषा में अनेक सांकेतिक और विशिष्‍ट ध्‍वन्‍यात्‍मकता प्राधान्‍य शब्द समाये हुए हैं, जिसे भाषाभाषी लोग ही बोल और समझ सकते हैं। कुचबंधिया टॉकिंग डिक्शनरी में गिहारा पारसी के 1570 से अधिक शब्दों का संकलन किया गया है।

  • दाई    dɑi
    प्रसाविका/ दाई
    midwife
  • दायतो   dɑjəto
    साँप
    snake
  • दिनेठो   dɪneʈʰo
    दिन
    day
  • दिवाल   dɪwɑl
    दीवार
    wall
  • दिवाला को रिब   dɪwɑlɑ ko rɪb
    पूजाघर
    worship room
  • दिवालो   dɪwɑlo
    आधार जिस पर कोई स्‍तंभ या मूर्ति आदि खड़ी की जाती है; स्‍तंभ्‍याधार
    pedestal
  • दिसंबरोमें   dɪsəmbəromẽ
    दिसंबर
    december
  • दुधेला को रावडर    dʊdʰelɑ ko rɑwəɖər
    दूध पाउडर
    milk powder
  • दुधेलो चिकन्ने वालो   dʊdʰelo cɪkənne wɑlo 
    ग्वाला
    milkman
  • दुधेलो    dʊdʰelo 
    दूध
    milk