कुचबंधिया (गिहारा पारसी)

कुचबंधिया या कुचबंदिया समुदाय मध्‍यप्रदेश के कई जिलों में निवास करते हैं। अपनी संस्‍कृति और कला परंपरा को इन्‍होंने अभी तक कुछ मात्रा में संचित रखा है। समुदाय सदस्‍य स्‍वयं की भाषा को गिहारा पारसी बताते हैं। ये अपनी भाषा में अनेक सांकेतिक और विशिष्‍ट ध्‍वन्‍यात्‍मकता प्राधान्‍य शब्द समाये हुए हैं, जिसे भाषाभाषी लोग ही बोल और समझ सकते हैं। कुचबंधिया टॉकिंग डिक्शनरी में गिहारा पारसी के 1570 से अधिक शब्दों का संकलन किया गया है।

  • रसली   rəsəli
    पसली
    rib
  • रसालो   rəsɑlo
    मसाला/ मसाले (विभिन्न प्रकार के जैसे-काली मिर्च, अदरक इत्यादि)
    spice (different names like: pepper, ginger, etc)
  • रसीना ओगना   rəsinɑ oɡənɑ
    पसीना निकलना
    to sweat
  • रसुओ को तेहार   rəsʊo ko tehɑr
    पशु त्योहार
    cattle festival
  • रसुओं को रच्‍चो   rəsʊõ ko rəcco
    शावक
    cub
  • रसुर    rəsʊr
    ससुर
    father in law
  • रसूड़ा   rəsuɽɑ
    मसूड़ा
    gum
  • रस्चिम   rəscɪm
    पश्चिम
    eest
  • रस्सी कूदनो   rəssi kudəno
    रस्सी कूद
    skipping
  • रहपट लिथोगना   rəhəpəʈ lɪtʰoɡənɑ
    थप्पड़ लगाना
    to slap