गाडुलिया लोहार (लुहाड़ी)

मध्यप्रदेश की घुमक्कड़ जाति में से एक है।अपने पहनावे,बोली वाणी और कृषि तथा जीवन - उपयोगी लौह वस्‍तुओं के व्‍यवसाय के कारण इन्‍हें दूर से ही पहचान लिया जाता है। प्राय: ये हमेशा गतिमान रहते हैं। इनकी पहचान इनकी बैल-गाड़ी है, जो कभी नहीं रुकती। इनका प्रमुख व्‍यवसाय घर और कृषि में उपयोग होने वाले उपकरण एवं औजार इत्‍यादि बनाना है। समुदाय द्वारा अपनी भाषा को लुहाड़ी कहा जाता है। इस भाषा को समुदाय के सदस्‍य ही बूझ सकते हैं अन्‍यों के लिए यह संभव नहीं है।

  • धासी   dʰɑsi
    खाँसी होना
    to cough
  • धुओं   dʰʊõ
    धुआँ
    smoke
  • धूड़   dʰuɽ
    मिट्टी
    soil
  • धूर   dʰur
    धूल
    dust
  • धोबी   dʰobi
    धोबी
    washer man
  • धोड़ो   dʰoɽo
    सफ़ेद
    white
  • धड़ो   dʰəɽo
    धनिया पत्ता
    coriander leaf
  • नंदी   nəndi
    नदी
    river
  • नख   nəkʰ
    नाखून
    nail
  • नगद   nəɡəd
    नगद
    cash