बंजारा

बंजारा, जिन्हें लबाना-लम्बाड़ी के नाम से भी जाना जाता है, ऐतिहासिक रूप से खानाबदोश व्यापारिक समुदाय है, जिसकी उत्पत्ति राजस्थान के मेवाड़ प्रांत से मानी जाती है। ये एक अलग भाषा बोलते हैं, जिसे 'बंजारा’ नाम से जाना जाता है, हालाँकि मध्यप्रदेश में इसे 'गौर बोली', 'गोरमाटी' या 'बंजारी' और राजस्थान में 'लमानी' या 'लंबड़ी' भी कहा जाता है। अपनी श्रमशीलता, नृत्‍य, गीत, परिधान, भाषा और 'टांडा' के कारण आज भी इनकी विशिष्‍ट पहचान बची हुई है। अनेक लोककथाओं और गीतों में बंजारा समुदाय ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई है। भाषा-शास्त्रियों के अनुसार यह इंडो-यूरोपीय भाषा समूह से संबंधित है। इस भाषा की कोई लिपि नहीं है। इसे सामान्‍यत: देवनागरी में या तेलुगु, कन्नड़ आदि स्थानीय लिपियों में लिखा जाता है।

  • माछड़ी   mɑcʰəɽi
    समुद्री मछली
    sea fish
  • माछर   mɑcʰər
    मच्छर
    mosquito
  • माछली   mɑcʰəli
    मछली
    fish
  • माट साहब   mɑʈ sɑhəb
    अध्यापक
    teacher
  • माता   mɑtɑ
    चेचक
    chickenpox
  • माथो   mɑtʰo
    सिर 
    heɑd
  • माथो दुखरेओ   mɑtʰo dʊkʰəreo
    सिरदर्द
    heɑdɑche
  • मामारी छोरी   mɑmɑri cʰori
    ममेरी बहन/ मां के भाई की पुत्री
    mother’s brother’s dauɡhter 
  • मामारो छोरा   mɑmɑro cʰorɑ
    ममेरा भाई/ मां के भाई का पुत्र
    mother’s brother’s son 
  • मार री   mɑr ri
    थप्पड़ लगाना
    to slap
//