बंजारा

बंजारा, जिन्हें लबाना-लम्बाड़ी के नाम से भी जाना जाता है, ऐतिहासिक रूप से खानाबदोश व्यापारिक समुदाय है, जिसकी उत्पत्ति राजस्थान के मेवाड़ प्रांत से मानी जाती है। ये एक अलग भाषा बोलते हैं, जिसे 'बंजारा’ नाम से जाना जाता है, हालाँकि मध्यप्रदेश में इसे 'गौर बोली', 'गोरमाटी' या 'बंजारी' और राजस्थान में 'लमानी' या 'लंबड़ी' भी कहा जाता है। अपनी श्रमशीलता, नृत्‍य, गीत, परिधान, भाषा और 'टांडा' के कारण आज भी इनकी विशिष्‍ट पहचान बची हुई है। अनेक लोककथाओं और गीतों में बंजारा समुदाय ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई है। भाषा-शास्त्रियों के अनुसार यह इंडो-यूरोपीय भाषा समूह से संबंधित है। इस भाषा की कोई लिपि नहीं है। इसे सामान्‍यत: देवनागरी में या तेलुगु, कन्नड़ आदि स्थानीय लिपियों में लिखा जाता है।

  • काड़ा   kɑɽɑ
    काला
    black
  • किडनी   kɪɖəni
    गुर्दा
    kidney
  • किताब घर   kɪtɑb ɡʰər
    पुस्तकालय
    library
  • किवार   kɪwɑr
    दरवाजा
    door
  • कीचड़ फेंकनो                 kicəɽ pʰẽkəno
    गीली मिट्टी का गोला आदि फेंकना/ मिट्टी का गोला जिसे रस्सी से बाँधकर फेंका जाता है
    mud pellet/ projectile (used with catapult, for example)
  • कीड़ी   kiɽi
    चींटी
    ant
  • कीड़ो   kiɽo
    कीट
    worm
  • कुंजी   kʊɲɟi
    चाभी
    key
  • कुंदा   kʊndɑ
    सिटकनी
    bolt
  • कुकर   kʊkər
    कैसे/ किस प्रकार 
    how
//